सड़क हादसे में भाई की मौत, चचेरा भाई घायल
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर दुधारा क्षेत्र के खटियावां पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेलहर थाना क्षेत्र के जंगल दशहर निवासी ध्रुवचंद 35 वर्ष अपने चचेरे भाई रमेश गौड़ के साथ रविवार को अपने गांव जंगल दशहर से खलीलाबाद कपडा खरीदने जा रहे थे। रमेश की 30 मई को शादी है। अभी वह खटियावां पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गिर कर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ध्रुव चंद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जबकि घायल रमेश का प्राथमिक उपचार होने के बाद घर वापस कर दिया गया।
ध्रुव चंद की पत्नी रीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। ध्रुव चंद के तीन बच्चे हैं सुनीता 13 वर्ष, अर्जुन 10 वर्ष और निशा आठ वर्ष है। ध्रुव मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करता था। अब परिवार के सामने रोटी का संकट है। दुधारा एसओ श्री प्रकाश यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।