फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया, जबकि शव पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया।
एसआई विजय कुमार सिंह ने बताया कि मगहर कस्बे के निकट हाईवे पर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे के निकट बाइक सवार दो युवकों के अज्ञात वाहन की चपेट में आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल भेजवाया। मृत युवक की लाश कब्जे में ले ली। घायल युवक के अनुसार उसका नाम ओम शंकर कसौधन (24) पुत्र पन्ना लाल कसौधन थाना कोतवाली बलरामपुर जनपद बलरामपुर के ग्राम फुलवरिया का निवासी है, जबकि मृतक रुपेश यादव (22) पुत्र रामकुमार फुलवरिया बाईपास थाना कोतवाली बलरामपुर जनपद बलरामपुर का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गोरखपुर से खलीलाबाद की तरफ बलरामपुर घर जा रहे थे। मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद लाश को मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मोर्चरी में रखवाया गया, जबकि घायल युवक को इलाज हेतु संयुक्त चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया गया है।
रविवार की सुबह मृतक के परिजनों के पहुंचने पर शव का पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद आगे की विधिक करवाई की जा रही है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें