धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के परिचित ने रास्ते में असलहा दिखाकर साढ़े उन्नीस हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
महुली क्षेत्र के सिसवनिया गांव के अमृत लाल सिंह पुत्र महीपत सिंह ने बताया कि शनिवार वह घर से साढ़े उन्नीस हजार रुपये लेकर खाद खरीदने के लिए साइकिल से निकले। खाद नहीं मिलने पर शाम सात बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक युवक जिसे वह पहचानते हैं। बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया। असलहा दिखाकर उनसे रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो पाया था।