फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाए में भस्मी पडरहा गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाए में भस्मी पडरहा गांव की बिजली गुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बकाया विद्युत बिल जमा न होने पर महुली थाना क्षेत्र के भस्मी पडरहा गांव की विद्युत आपूर्ति निगम ने काट दी है। इससे गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को नगर पंचायत हरिहरपुर के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता बृजेश पाल से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि किस्तों में संपूर्ण बिल का भुगतान कर देंगे।
विज्ञापन

भस्मी पडरहा गांव निवासी रंजीत कुमार, श्रीराम, रामवृक्ष, जगरनाथ, जयकरन, दिलीप कुमार, हरिराम, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश, द्वारिका, मोती, सूरज, उदय प्रसाद, राजाराम, सुमित्रा देवी, रामचंद्र, रवी कुमार, सत्यवान, अंगद, राम पियारे, मटालू, उदयभान, दुर्गा प्रसाद, राजू, राम नरेश, सुरेश, उमेश, गनपत, शिवानंद, जितेंद्र, विजेंद्र, प्रताप, उमाशंकर, अवधेश, काशी प्रसाद, मोती आदि ने बताया कि वे अनुसूचित जाति के हैं। मजदूरी कर जीवन-यापन करते हैं। पहले बिल जमा होता रहा है, लेकिन इधर, कोरोना के कारण कार्य बंद हो गया। इससे आमदनी भी बंद हो गई। इसके कारण बिल का भुगतान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता के नाम पत्र देकर विद्युत सप्लाई चालू कराने व बिल की किस्त बनाने की मांग की है। ताकि विद्युत बिल का भुगतान हो सके। पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा बृजेश पाल ने ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। पूर्व चेयरमैन ने बताया कि अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने किस्त बनवाकर भुगतान कराने की बात पर राजी हो गए। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें