फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जिला उपाध्यक्ष की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के बौरव्यास गांव निवासी भाकियू जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को ढोढ़या नहर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ चंदन कुमार ने बताया कि जुलाई में भाकियू जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडेय की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी दो दिन बाद ही हो गई थी, लेकिन शेष चार आरोपी फरार चल रहे थे। हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने घटना में शामिल सभी चारों आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके बाद 82 के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए थे। न्यायालय की अवमानना के आरोप में पुलिस ने आठ अक्तूबर को चारों आरोपितों के मुकदमा दर्ज किया था। एसओ ने बताया कि अवमानना का मामला दर्ज होने के दो दिन बाद ही हत्या के मामले में शामिल सत्येंद्र राय पुत्र चन्द्रप्रकाश राय को ढोढया स्थित नहर के पास से घेरेबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सत्येंद्र राय को जेल भेज दिया गया है। बताया कि शेष आरोपी भी बहुत जल्द पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें