बीईओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण बूथ का निरीक्षण किया
रविवार को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, मदरसा, मकतब में लगे बूथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावां ऋषिकेश सिंह ने रविवार को सेमरियावां, उसराशहीद, करही, मूड़ाडीह खुर्द, महुआरी और बाघनगर सहित अन्य गांवों में मतदाता पुनरीक्षण बूथों का किया निरीक्षण।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है। इन्हें मतदाता सूची में अवश्य जोड़ें। बूथ दिवस के अलावा अन्य दिनों में घर घर जाकर संपर्क करें। जो फार्म भरे गए हैं उसका मिलान भी करें। बीईओ ने सभी लोगों से बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग करने की अपील की। संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण के लिए रविवार को प्राथमिक, जुनियर, मकतब, पंचायत भवन पर बने बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे और लोगों ने बूथों पर पहुंचकर मतदाता बनने के लिए फार्म भरा। इस मौके पर शिक्षक संकुल जफीर अली, इरफान खान, अब्दुर्रहमान, आमिना खातून आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में जिले के अन्य क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए गए, जहां लोगों ने मतदाता बनने का फार्म भरकर जमा किया।