फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि पैमाइश के लिए छह बार से लगा रहे चक्कर... मिल रहा आश्वासन

Sat, 19 Oct 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में पहुंचे बनकटिया निवासी बेचन जमीन की पैमाइश के लिए छह बार से अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बस आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे बनकटिया निवासी बेचन ने बताया कि उनको खेत की पैमाइश करानी है। कुछ लोग चकमार्ग पर मिट्टी की पटाई कर रहे हैं, वे मान नहीं रहे हैं। जमीन की पैमाइश को लेकर लेखपाल से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छह बार तहसील दिवस पर प्रार्थनापत्र दिया। इसी तरह से बखिरा के भगवानपुर निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि वह 18 अक्तूबर को गांव में गया था। कुछ लोग गाली देने लगे। मना करने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। थाने पर गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम शैलेश दुबे ने दोनों शिकायतों को सुनने के बाद कार्रवाइ के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें