फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्यारोपी पति की जमानत अर्जी खारिज

Fri, 03 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने दहेज के हत्यारोपी पति की जमानत अर्जी बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के भरपुरवा निवासी साजिदुन्निसा ने थाना खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र दिया कि बेटी अफसाना का निकाह रिजवान निवासी भरपूरवा से किया था। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री के पति रिजवान, ससुर, ननद ,सास और जेठ दहेज के लिए मारते-पीटते थे। आरोप है कि 16 अक्टूबर 2023 को शाम छह बजे लड़की को उसके ससुराल वाले शरीर पर पेट्रोल डालकर जला दिए। जिससे एक हफ्ते के बाद उनकी बेटी की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने केस पंजीकृत कर रिजवान को गिरफ्तार किया। उसने जमानत अर्जी सत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने आरोपी पति रिजवान की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें