फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग छात्रों ने मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक ? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दिव्यांग छात्रों ने मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग छात्रों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नाटक का मंचन किया। वहीं गीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने मतदाता जागरूकता पोस्टर पर हस्ताक्षर कर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र जगन्नाथ ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया। जिस पर डीएम ने मंच पर आकर दिव्यांग की हौसला बढ़ाई। छात्रा रंजना ने चुनाव में मतदान से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। इससे पूर्व दिव्यांग छात्राओं ने स्वागत गीत सुनाया गया। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। इसे किसी को खोना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगो को मतदान के लिए विशेष व्यवस्था है। उन्हें घर से लाने के लिए वाहन भी भेजे जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मीरा भारती व दिव्यांग आईकान प्रमोद दूबे ने अपने विचार प्रस्तुत किया। संचालन जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ ने किया। इस दौरान डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य निशा यादव, स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौधरी, दुर्गेश यादव, विश्वनाथ, रंजना, तृप्रा सिंह, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें