अवर अभियंताओं ने दिया धरना
संतकबीरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले मंगलवार को अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दो दिवसीय धरना शुरू किया। अभियंताओं ने मांग ेह कि कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए संसाधन उपलब्ध कराया जाए और अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
संगठन के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि प्रबंध निदेशक की ओर से एक सहायक अभियंता की शिकायत पर करोड़ों रुपये का राजस्व क्षति पहुंचाने वाले अधिशाषी अभियंता बस्ती के विरुद्ध कार्रवाई न कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष डीएन मिश्र ने कहा कि जूनियर इंजीनियरों को ईआरपी पर कार्य करने के लिए कंप्यूटर व इंटरनेट डाटा सहित फर्नीचर आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। इं. धनंजय सिंह व अरुण गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति देने की है, लेकिन प्रबंधन द्वारा संसाधनों की व्यवस्था बार-बार अनुरोध के बाद भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को भी धरना जारी रहेगा।
धरने में अच्छेलाल, मनोज कुमार, केएन राय, भानू प्रताप, चंद्रभूषण, राजन चौबे, अश्वनी पांडेय, सनी देओल प्रताप, इंद्रेश गुप्ता, रामकरन, बेचन प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद आदि अवर अभियंता शामिल रहे।