फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया घायल
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में घायल कर चल रहा उपचार
- पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी स्थित बंधे पर मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में मनबढ़ ने युवक को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सांखी गांव निवासी रविंद्र कुमार पुत्र भोला शंकर का आरोप है कि देर शाम उसका भाई जितेंद्र कुमार गांव के बंधे पर गया था। उसी दौरान गांव के रहने वाले पंकज पहुंच गए। आरोप है कि मामूली बात को लेकर पंकज उसके भाई जितेंद्र को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर मारपीट भी किए। उसी दौरान पंकज ने उसके भाई जितेंद्र के सिक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना पर लोग पहुंचे। एंबुलेंस से घायल भाई को सीएचसी नाथनगर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए घायल भाई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां घायल भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ हत्या के प्रयास और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें