फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानदेय भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Fri, 03 Mar 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक का किया घेराव, आश्वासन पर मानीं
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पर शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता और संगिनी ने पहुंचकर केंद्र अधीक्षक का घेराव किया। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रोत्साहन राशि बकाया और मानदेय बकाया भुगतान किए जाने की मांग करने लगीं। अधीक्षक ने जल्द से जल्द निस्तारण करा देने का भरोसा दिया। करीब दो घंटे बाद आशा कार्यकर्ता शांत हुई। इस दौरान बीसीपीएम के प्रति आशा कार्यकर्ता काफी नाराज दिखीं।
विज्ञापन

नाथनगर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता बिदू देवी के नेतृत्व में कुसुमलता, अनीता देवी, सरिता, किरन, मिथलेश देवी, कैलाशी देवी, हेमा देवी समेत अन्य आशा कार्यकर्ता सीएचसी पर पहुंची। केंद्र अधीक्षक डॉ राजेश चौधरी को मुख्य गेट पर घेराव कर हंगामा करने लगी। आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उनका सितंबर 2021 से फरवरी 2023 तक जेएसवाई का भुगतान नहीं हुआ है। मासिक रिपोर्ट 2021 का आठ माह का भुगतान था। वर्ष 2022 का मात्र चार माह का भुगतान हुआ है तथा एचबीएनसी हेल्थ बेस सेंटर का ढाई वर्ष से भुगतान नहीं हुआ है। आशा कार्यकर्ताओं ने होली से पूर्व भुगतान कराने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक राजेश चौधरी ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि उनकी सभी समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा। इस दौरान अनुराधा देवी, सोनी, सुनीता, आशा देवी, सीमा सिंह, सविता सिंह, अनीता देवी, निशा, उषा, कुसुमावती सिंह, रेनू, सुनीता, अंजना, लालमति, इंद्रमति, चंपा देवी, निर्मला, माया, बबीता, उर्मिला, नीतू देवी, शकुंतला, सुमन, रिंकू देवी, सुधा पांडेय, प्रेमलता, प्रियंका राय सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन

00000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें