फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इंतजाम अभी अधूरे...इस बरसात में भी डुबाएगी बदइंतजामी

Sat, 28 Jun 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून ने कई क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। यहां भी मानसूनी बारिश शुरू होने वाली है। लेकिन जिला मुख्यालय के मुख्य नालों की सफाई का काम अबतक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी शहर में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। इससे नगर वासियों को बारिश के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर तेज बारिश हो जाए तो शहर के यह नाले उफान पर आ जाएंगे और लोगाें को दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में छोटे-बड़े कुल 34 नाले हैं। इन नालों की सफाई बरसात से पूर्व कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक शत-प्रतिशत नालों की सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। कारण यह है कि नालों की सफाई के लिए पालिका प्रशासन के पास सिर्फ एक पोकलेन मशीन है। ऐसे में नालों की सफाई कर्मचारियों के भरोसे ही चल रही है। जो नाले हैं, उनमें से अधिकतर खुले हुए हैं। इसमें लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा गिरा दे रहे हैं, जिससे नाले फिर कूड़ा-करकट से भरकर जाम हो जा रहे हैं। शहर में बरदहिया बाजार से होकर डीघा की तरफ जाना वाला नाला इस समय चोक है। हल्की बारिश होने पर ही नाले का पानी सड़क पर बहने लगता है। इससे लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। ऐसी ही स्थिति मुखलिसपुर रेलवे क्राॅसिंग से गोरखल की तरफ जाने वाले नाले की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें