फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान चर चल रहे आंदोलन के तहत शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि उत्पीड़न, दमन और झूठे आंकड़ों के दम पर बिजली का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही सामूहिक जेल भरो आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर बागेश गुप्ता ने कहा कि उत्पीड़न की दृष्टि से बिजली कर्मियों ट्रांसफर किए गए, संविदा कर्मियों को निकाला गया और कर्मचारी सेवा नियमावली में अलोकतांत्रिक संशोधन कर बिना जांच और बिना सफाई का अवसर दिए सेवा से बर्खास्त करने का तानाशाहीपूर्ण संशोधन किया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना में दिलीप सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुनील कुमार प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, रंजन राज, रमेश प्रजापति, अशोक कुमार, आशीष, सूरज प्रजापति, मनोज, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें