- गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के सिहटीकर गांव में रखी गई एक आंबेडकर प्रतिमा को कुछ लोगो ने गिरा दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे गांव में तनाव है। मौके पर पहुंचकर बखिरा पुलिस ने हालात को नियंत्रण में किया।
पुलिस के अनुसार सिहटीकर गांव में स्थित सार्वजनिक भूमि पर कुछ वर्ष पूर्व एक पक्ष ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को रखा था। इसे लेकर गांव में दो पक्षो के मध्य प्रतिमा रखने के बाद से ही तनाव चल रहा था। पूर्व में भी इसे लेकर विवाद हो चुका था। सोमवार को रात करीब साढे नौ बजे कुछ खुराफाती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को गिराकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रतिमा रखने वाले पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर मौके पर बखिरा एसओ, चौकी इंचार्ज दर्जन भर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मौके पर पुलिस शांति व्यवस्था के लिए तैनात है।