फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज के लिए हत्या करके नदी में फेंकने का आरोप

Wed, 10 Jul 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दिन पूर्व कोल्हुआ लकड़ा गांव आमी नदी में बह गई थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। मेंहदावल निवासी द्विजा पत्नी श्यामलाल ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाने पर बेटी इंद्रावती को मारपीट कर हत्या करके आमी नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने बेटी के पति समेत छह लोगों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

द्विजा पत्नी श्यामलाल ने पुलिस को दिए अपने शिकायत में बताया कि उसने बेटी इंद्रावती की शादी 12 वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के उतरावल गांव में किया था। बेटी को ससुराली गोलबंद होकर नौ जुलाई को 10 बजे सुबह मारपीट हत्या करके आमी नदी में फेंक दिए। मृत बेटी को एक पांच वर्ष का बेटा है। बेटी को दहेज के लिए ससुराल के लोग अक्सर प्रताड़ित करते व मारते-पीटते रहते थे। इस बात की शिकायत बेटी ने उससे कई बार किया था। उसने पूर्व में बेटी को मारने पीटने के सम्बंध में महिला थाने में शिकायत किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई थी।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की मदद से घंटों तलाश के बाद भी महिला का नही चला पता

बखिरा। क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा स्थित आमी नदी में आठ जुलाई को सुबह 10 बजे शौच के लिए गई एक विवाहिता का पैर फिसलने से नदी की तेज धारा में बह गई। स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन नौ जुलाई को भी करीब चार/पांच किलोमीटर तक घंटों शव का तलाश किया। इसके बाद भी इंद्रावती का पता नही चल सका। पति राजू ने बताया कि उसकी पत्नी इंद्रवती नित्य क्रिया के लिए गई थी। निकट स्थित आमी नदी में हाथ धुलते समय पैर फिसल जाने से पत्नी नदी की तेज धारा में बह गई। घटना के दिन भी खोजने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन पता नही चल सका।
विज्ञापन

नौ जुलाई को भी स्थानीय लोगों की मदद से नदी में चार पांच किलोमीटर तक पत्नी को खोजने का कार्य किया गया। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता नही चल सका। वह पत्नी के मिलने तक आगे भी खोजता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें