अदिती पांडेय 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर बनीं टॉपर
96 प्रतिशत अंक पाकर नीतिका तिवारी द्वितीय और 95.4 प्रतिशत अंक पाकर विपिन तीसरे स्थान पर
सीबीएसई 12वीं का परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अदिती पांडेय ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। इसके साथ ही जवाहर नवोदय विद्यालय की नीतिका तिवारी ने 96 प्रतिशत पाकर दूसरा स्थान और सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विपिन यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल जिले में तीसरा स्थान बनाया है। मेधावी छात्रों को विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद की छात्रा अदिती पांडेय ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। अदिती के पिता मनोज कुमार पांडेय अधिवक्ता हैं। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य अजय भारद्वाज, विद्यालय की प्रबंध निदेशक पुष्पा चतुर्वेदी, राजेश पांडेय आदि ने बधाई दी है। इसी तरह से जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा की छात्रा नीतिका तिवारी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान बनाया है। नीतिका के पिता केएम तिवारी जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा में अंग्रेजी के शिक्षक हैं। माता नीलम तिवारी गृहणी है। नीतिका की सफलता पर प्राचार्य एमके सिंह, विनय कुमार मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, अमरजीत सिंह, डीके सिंह, राजेश कुमार मिश्र, ममता कुमारी, श्याम बहादुर यादव, सीएम राय, धर्मेंद्र कुमार, केएन सिंह आदि शिक्षकों ने बधाई दी है। इसके साथ ही इसी विद्यालय की शालिनी अग्रहरी ने 92.2 प्रतिशत और खुशबू यादव ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद के छात्र विपिन यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान बनाया है। इसके साथ ही आंचल पांडेय ने 95.2 प्रतिशत, जाह्नवी यादव ने 88.4 प्रतिशत, वेद प्रकाश मिश्र ने 87. 8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय में कुल 247 विद्यार्थी थे, सभी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंधक निदेशिका सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, पवन मिश्र, अशोक चौबे, तपस्या रानी सिंह, बबिता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, अविनाश, घनश्याम आदि ने मिठाई खिलाकर विद्यार्थियों को बधाई दी।
इसी तरह से प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी मेंहदावल की शना हबीब 94.8 प्रतिशत, अंकिता दूबे 93.2, हिमांशु कुमार 92 व प्रज्ञा पांडेय ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय, प्रबंध निदेशिका अंजना पांडेय, विनय सिंह, अमित सिंह, कौशलेंद्र राय, उपेंद्र कुमार पांडेय, संजय पांडेय, महमूद हसन, रुचि तिवारी, डेविड, रागिनी मिश्र आदि ने बधाई दी है।
एसआर इंटनेशनल एकेडमी नाथनगर की छात्रा अंकिता यादव 83 प्रतिशत, शीतल राजभर 77 प्रतिशत, नितेश यादव 76 प्रतिशत, आनंद मिलिंद 82 प्रतिशत, तनु ओझा 80 प्रतिशत अंक हासिल किया है। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार पांडेय, वेद प्रकाश पांडेय, शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, रत्नेश मिश्र आदि ने बधाई दी है।