फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा कबीर स्थली : अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगा कबीर स्थली : अपर मुख्य सचिव
विज्ञापन

मगहर (संतकबीरनगर)। पांच जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार बुधवार को मगहर कबीर चौरा पहुंचे। यहां की जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पर्यटन के दृष्टिकोण से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कबीर स्थली पर्यटन का बड़ा केंद्र बनेगी।
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को डीएम दिव्या मित्तल ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयार रूपरेखा को मानचित्र के माध्यम से बताया। इसके बाद उन्होंने कबीर चौरा परिसर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के उतरने के लिए प्रस्तावित हेलीपैड को देखा। अपर मुख्य सचिव ने कबीर की समाधि व मजार के दर्शन किए। फिर स्वदेश दर्शन के अंतर्गत कबीर चौरा परिसर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संतकबीर अकादमी में अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यदायी संस्था वाप्कोस से इंटरपिटेशन सेंटर, लाइट एंड साउंड, एग्जीबिशन सेंटर, सोलर लाइट, पार्क का सुंदरीकरण, घाट के निर्माण, गजवे, कैफेटेरिया की जानकारी हासिल की। कार्यदायी संस्था आवास विकास के जरिए बनाए जा रहे संतकबीर अकादमी, शोध संस्थान, म्यूरल गैलरी आदि के बारे में जानकारी जुटाई। उन्होंने राष्ट्र्पति के आगमन से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। इस दौरान आईजी राजेश मोदक, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी सोनम कुमार, महंत विचारदास, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार तिवारी, सीओ सदर अंशुमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पर्यटन के लिहाज से कबीर अकादमी का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण: अपर मुख्य सचिव
मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर में पांच जून को राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी पांच जून को सुबह 9:30 बजे कबीर स्थली पहुंचेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने एडीजी ला एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के साथ विकास कार्यों के साथ ही आगमन की पूरी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। विकास कार्यों का यह एक बड़ा आयोजन होगा। पर्यटन की दृष्टि से जो विकास के कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनका लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 जून 2018 को कबीर स्थली पर संतकबीर अकादमी का शिलान्यास किया गया था, जो अब पूर्ण हो रहा है। पर्यटन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कार्य है।
वाप्कोस के इंजीनियर पर हो सकती है कार्रवाई
अपर मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था वाप्कोस के इंजीनियर उपस्थित नहीं थे। अपर मुख्य सचिव ने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिया कि बृहस्पतिवार तक यदि इंजीनियर उपस्थित न हो तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब कोई हेलीकाप्टर से उतरता है तो उसे पांच किलोमीटर का क्षेत्रफल दिखाई देता है। ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर कम से कम दो किलोमीटर के क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था चौकस रखी जाए ताकि देखने में लगे कि मगहर कबीर चौरा है।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वालों का होगा सत्यापन
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। एसपी सोनम कुमार ने मंगलवार देर शाम पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों के साथ बैठक की। एसपी ने एप से बैरियर चेकिंग के बारे में मातहतों को जानकारी दी। एसपी ने कहा कि पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का सत्यापन बैरियर चेकिंग एप के माध्यम से होगा। इस एप के माध्यम से ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें