फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट से बाइक सवार तीन युवक घायल
विज्ञापन

सेमरियावा। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित चोरहा गांव के पास मंगलवार देर शाम ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रेलर खड़ा कर भाग गया। हादसे में घायल तीनों युवक सीएचसी सेमरियावा से जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के भंगुरा गांव निवासी 22 वर्षीय सुहेल अहमद, 19 वर्षीय शादाब अहमद और 19 वर्षीय जीशान अहमद एक ही बाइक से सेमरियावां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ये लोग चोरहा गांव के पास पहुंचे, उसी दौरान मेंहदावल की तरफ से गुजरे ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सेमरियावां पहुंचाया। सीएचसी पर इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर जावेद अख्तर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें