फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नियम विरुद्ध तरीके से चुनाव कराने का आरोप

Wed, 21 May 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गन्ना विकास स्कूल में नियम विरुद्ध तरीके से चुनाव कराने का आरोप कुछ लोगों पर लगा। गन्ना विकास शिक्षा समिति के सदस्य शोभित कुमार शर्मा, हाफिज वारिश अली, विजेंद्र राय, पियूश कुमार शर्मा ने डीआईओएस को शिकायत पत्र सौपकर समिति की वायलाज के नियम विरूद्ध फर्जी तरीके से चुनाव कराये जाने का आरोप मढ़ा।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों का आरोप है कि कुछ लोग अवैधानिक तरीके से मंत्री व व्यावस्थापक की हैसियत से गन्ना विकास शिक्षा समिति का चुनाव कराने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उनका कार्यकाल 16 अप्रैल वर्ष 2022 से 15 अप्रैल 2025 तक ही था। कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनपद के विभिन्न कार्यालयों एवं उच्चाधिकारियों को पत्र देकर संस्था पर कब्जा करने के नियत से गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मंत्री व व्यावस्थापक के हैसियत से किया गया कोई भी पत्र व्यवहार संज्ञान लिए जाने योग्य नहीं है। अवैध कब्जा व हड़पने के नियत से नियम विरूद्ध चुनाव करा कर अपने आप को फिर से मंत्री व व्यावस्थापक पद पर पदस्थापित होना चाहते है। उनके द्वारा घोषित चुनाव की तिथि 22 मई 2025 स्थान गन्ना विकास इंटर काॅलेज खलीलाबाद पर कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सदस्यों ने ऐसी किसी भी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें