संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न ब्लॉकाें में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 471 लाेगाें की आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि जिले में शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खलीलाबाद, सेमरियावां, मेंहदावल, पौली, हैंसर बाजार, बघौली, नाथनगर, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में और तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सकेे। संवाद