फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली युवती की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली युवती की लाश
विज्ञापन

कांटे/संतकबीरनगर। खलीलाबाद-चुरेब रेलवे स्टेशन के बीच फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को युवती की लाश मिली। सूचना पर कांटे चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज श्याम मोहन ने बताया कि क्षेत्र के फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट मेें आने से युवती की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। युवती का बायां पैर कट गया था और सिर में चोट लगी थी। युवती की पहचान 28 वर्षीय प्रीति पुत्री संत कुमार निवासी मजगांवा थाना खजनी जिला गोरखपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पीड़ित परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिजनों ने बताया प्रीति की मानसिक स्थिति दो साल से ठीक नहीं थी। उसकी दवा चल रही थी। शनिवार को रात नौ बजे के करीब घर से प्रीती निकली और फिर नहीं लौटी। उसकी तलाश की जा रही थी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें