फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Fri, 19 Nov 2021 04:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

आरोपी पर दुष्कर्म और परिवार के तीन सदस्यों पर मारपीट का केस दर्ज, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुधारा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से शादी का झांसा देकर उसी गांव के आरोपी ने चार साल शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने की बात पर टाल-मटोल करता रहा। 14 नवंबर को किशोरी को घर बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


17 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि उसके गांव के ही रहने वाले ने उसे शादी का झांसा दिया। पिछले चार सालों से आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जहां-जहां आरोपी बुलाता रहा, वहां-वहां पहुंच कर वह मिलती रही। आरोप है कि वह कई बार शादी करके घर ले जाने की बात की, लेकिन आजकल करके आरोपी टाल जाता था। 14 नवंबर की शाम सात बजे आरोपी ने अपने माता-पिता से घर जाकर शादी की बात करने का जिक्र किया।

कुछ समय बाद अपने घर पर उसे बुलाया। वह जैसे ही आरोपी के घर पहुंची, वैसे ही उसे देखकर आरोपी और उसके परिजन आग बबूला हो गए। लोग अपशब्द कहने लगे और उसे मारपीट कर घायल कर दिए। पिटाई से उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और उसकी जान बचाए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एसओ सर्वेश राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ द़ुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया। पीड़िता को महिला आरक्षी की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें