फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में बाधा डालने के आरोप में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जंगलऊन गांव में एसआईआर में लगी बीएलओ से कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया और कार्य में बाधा डाली। एसडीएम के आदेश और बीएलओ की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी पर रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बीएलओ शीला यादव ने बताया कि वह बूथ संख्या 306 प्राथमिक विद्यालय जंगल ऊन स्थित रोटा ठगैचा पर कार्यरत हैं। वह 4 दिसंबर को एसआईआर कर रही थीं। जंगल ऊन टोला ठगैचा निवासी सुरेंद्र यादव व उनके बेटे विशाल यादव एसआईआर फार्म लेकर आए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। वह आंतरिक रूप से काफी दुखी हैं और बूथ पर एसआईआर का कार्य करने में खुद को असहज महसूस कर रही हैं। दोनों आरोपी नको बार-बार परेशान कर सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद बीएलओ शीला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र यादव व विशाल यादव के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें