फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंझरिया बनकटवा मार्ग पर सरकारी बस सेवा नहीं, यात्री परेशान

Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर-खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंझरिया से बनकटवा जाने वाले मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति तब है जबकि यह मार्ग प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम को जोड़ता है।
विज्ञापन

मंझरिया से बनकटवा होकर यह मार्ग मोलनापुर मार्ग से जुड़ता है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस नहीं चलती है। आने-जाने के लिए लोगों को ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। ऑटो चालक भी पूरी सवारी भरने के बाद ही जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं शाम होने के बाद ऑटो भी चलने बंद हो जाते हैं। ऐसे में सिर्फ निजी वाहनों का ही सहारा रहता है। जिन लोगों के पास खुद का वाहन नहीं है, वह काफी परेशान रहते हैं। इस क्षेत्र के निवासी सुजीत कुमार चौहान, इंदल कुमार आदि ने कहा कि लंबे अरसे से इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा उपलब्ध कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक निराशा ही हाथ लगी है। इन लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर बस सेवा उपलब्ध हो जाए तो काफी हद तक आने-जाने में सहूलियत मिल जाएगी।

मंझरिया-बनकटवा सहित विभिन्न मार्गों पर बस सेवा शुरू कराने के लिए पहल की गई है। यात्रियों की संख्या का आंकलन करने के बाद बस सेवा शुरू कराई जाएगी। -टीएन दूबे- प्रभारी बस अड्डा खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें