फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध खनन कर रहा लोडर और मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

Sun, 01 Jun 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भिनकिनी और बेलडुहा सीवान से पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली और लोडर
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिनकिनी चक और बेलडुहा सीवान में अवैध तरीके से मिट्टी खनन की सूचना पर शनिवार रात धनघटा तहसील प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान खनन कर रहे दो लोडर और तीन मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। मौके पर खनन संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नही करने पर थाने लाकर सीज कर आगे प्रक्रिया में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र में इस समय रात के अंधेरे में अवैध तरीके से मिट्टी खनन तेजी से हो रहा है। क्षेत्र के कई जगहों पर बगैर रोक-टोक के नियम कायदे को दरकिनार कर अवैध खनन खेल चल रहा है। इसके रोकथाम में पुलिस और तहसील के जिम्मेदार असफल नजर आ रहे थे। शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के बीच धनघटा नायब तहसीलदार हरेराम यादव के नेतृत्व में गठित राजस्व कर्मी टीम और इंस्पेक्टर रजनीश राय की संयुक्त टीम भिनकिनी चक और बेलडुहा गांव के सिवान में छापा मारा।
धड़ल्ले के साथ मिट्टी खनन देख टीम चौक गई। चालक खनन संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नही कर पाया। दोनों स्थानों से मौके पर खनन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली मिट्टी लदी और दो लोडर मय ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची। सीज कर आगे की प्रक्रिया तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें