संतकबीरनगर। मगहर स्टेशन के पास रविवार को सुबह दस बजे के आसपास ट्रेन के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। सूचना के बाद आरपीएफ कर्मचारी ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष के आसपास आंकी गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर घटना की जानकारी दी। संवाद