डेंगू का एक मरीज मिला, लखनऊ में भर्ती
संतकबीरनगर। वायरल फीवर और डेंगू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में डेंगू से संबंधित सभी जांच उपलब्ध है। अभी तक जिले में मात्र एक डेंगू से पीड़ित मरीज मिला है, वह भी लखनऊ के प्राईवेट अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सितंबर में वारयल फीवर और डेंगू को लेकर काफी सतर्कता बरतने की सलाह स्वास्थय महकमा दे रहा है। इधर अन्य जिलों में डेंगू के मरीज मिलने से जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। पिछले सप्ताह खलीलाबाद शहर निवासी एक व्यक्ति डेंगू से पीड़ित मिला था। जिसके बाद स्वास्थ्य टीम उसके घर पर गई और पूरे मोहल्ले की जांच की थी। हालांकि वह व्यक्ति लखनऊ में ही कई माह से रह रहा था और वही पर उसे डेंगू हुआ था। स्वास्थ्य टीम की जांच में मोहल्ले में एक व्यक्ति वायरल फीवर से ग्रसित पाया गया था। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमे में पूरी तैयारी है। जिला अस्पताल में अलग से 10 बेड का वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही डेंगू के सभी जांच की सुविधा उपलब्ध है। मरीज के ब्लड जांच, प्लेटलेटस जांच आदि होती है और उसकी रिपोर्ट दो घंटे में मिल जाती है। इसके साथ ही डेंगू का अगर सामान्य मरीज है तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता है और इलाज किया जाता है। अगर मरीज गंभीर हो जाता है तो उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया जाता है।
जिले में डेंगू का एक मरीज मिला है, वह लखनऊ में भर्ती है। उसे डेंगूू वहीं पर हुआ था। जिले में डेंगू के इलाज की समुचित व्यवस्था जिला अस्पताल में है। इसके साथ ही जांच की भी सुविधा है। अगर किसी को बुखार है वह जिला अस्पताल आकर जांच करवा सकता है।
डॉ. मोहन झा, एसीएमओ