फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मारपीट, 94 हजार की लूट

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को तेल डलवाने को लेकर कुछ लोगों का पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद हो गया। पंप के मालिक ने दुल्हापार ग्राम प्रधान के भाई और दो अज्ञात लोगों पर कैश काउंटर से 94,315 रुपये लूट लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

श्री सांई श्याम फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह दुल्हापार गांव निवासी अजय सिंह दो अन्य लोगों के साथ तेल भरवाने पहुंचे। तेल डलवाने को लेकर अजय सिंह की पेट्रोल पंप कर्मचारियों से कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप के मालिक शैलेष उपाध्याय का कहना है कि दुल्हापार गांव के प्रधान संजय सिंह के छोटे भाई अजय सिंह दो अज्ञात लोगों के साथ पंप पर पहुंचे। उस दौरान पंप कर्मी हरिओम और पंचराम मौजूद थे। आरोप है कि अजय सिंह और उनके साथी जबरिया कैश काउंटर पर पहुंच गए और वहां रखा 94315 रुपये लूट लिए और पूरब दिशा में बाइक से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने प्रधान के छोटे भाई अजय सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया। प्रधान संजय सिंह का कहना है कि उनका छोटा भाई अजय सिंह ट्रैक्टर में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर गया था। लूट का आरोप बेबुनियाद है। तेल डलवाने को लेकर सिर्फ कहासुनी हुई थी। एसओ वीके पांडेय का कहना है कि तहरीर के मुताबिक लूट का मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना में सही तथ्य सामने आ जाएगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें