8,838 लोगों को कोरोनारोधी की वैक्सीन लगाई गई
संतकबीरनगर। मंगलवार को 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत 50 जगहों पर कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 31,600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 8838 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली समेत 50 गांव शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 3500 रखा गया था। उसके सापेक्ष 643 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 3300 के सापेक्ष 960, नाथनगर में 3500 के सापेक्ष 1040, सांथा में 3400 के सापेक्ष 1270, सेमरियावां में 3400 के सापेक्ष 750, मेंहदावल में 3500 के सापेक्ष 480, हैंसर बाजार में 3400 के सापेक्ष 1436, बेलहर में 3300 के सापेक्ष 1077, बघौली में 3400 के सापेक्ष 611, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 490 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के सापेक्ष 81 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।