फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तिपत्र मिले तो खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र देते सदर विधायक जय चौबे,डीएम,सीडीओ और अन्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नियुक्तिपत्र मिले तो खिले अभ्यर्थियों के चेहरे
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक और डीएम ने वितरित किए नियुक्तिपत्र
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 65 अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर मिली तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने 65 अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक का नियुक्तिपत्र वितरित किया। नियुक्तिपत्र मिलने पर अभ्यर्थी काफी खुश दिखे।
सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने सहायक अध्यापक पद पर चयनित अभ्यर्थियों से बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। बेहतर शिक्षकों की नियुक्ति से छात्र-छात्राओं की शिक्षा में सुधार होगा तथा वर्तमान शिक्षा पद्धति में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां हो रही हैं। उन्होंने नियुक्तिपत्र पाए सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता बनाने में आप सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है। आप जिस भी विद्यालय पर जाएं, वहां पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। सीडीओ अतुल मिश्र ने कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों को मजबूत बनाती है। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में 69,000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जिले में 65 पदों के लिए नियुक्तिपत्र वितरित हुआ है। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव भाषण के समापन के बाद सदर विधायक और डीएम ने 10 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित किया। उसके बाद सभी को नियुक्तिपत्र दिए गए। संचालन जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्स सिंह, सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि मंटू राय, पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ अनूप त्रिपाठी, डीसी एमडीएम डीपी चंद, डीसी बजरंगी लाल विश्वकर्मा, स्टेनो विजय कुमार, सुनील मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 को मिले नियुक्तिपत्र
प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में 69 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 65 अभ्यर्थी शामिल हुए। उसमें 23 महिला और 42 पुरुष अभ्यर्थी थे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी 65 अभ्यर्थियों को अभी बीएसए कार्यालय में ही तैनाती दी जाएगी। इन सभी को बाद में विद्यालय का एलॉटमेंट होगा। यह एलॉटमेंट बेसिक शिक्षा परिषद से किया जाना है। इन सभी अभ्यर्थियों को बीएसए कार्यालय में आकर रजिस्टर पर हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें