फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस : 60 मामले आए और चार का ही निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस : 60 मामले आए और चार का ही निस्तारण
विज्ञापन

समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद और धनघटा थाने पर डीएम और एसपी ने फरियाद सुनीं। इस दौरान कुल 60 मामले आए और उसमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
कोतवाली खलीलाबाद व थाना धनघटा पर जनता की समस्या सुनते के दौरान डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जो भी शिकायतें आ रही हैं, उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाए। उसके बाद शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक भी लिया। इस दौरान एसपी डॉ कौस्तुभ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसी तरह बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, बेलहर, दुधारा और महुली थाने पर आयोजित थाना समाधान में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 60 मामलें आए और उसमें से चार का ही मौके पर निस्तारण हुआ। शेष 56 मामलों को संबंधित विभागो को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नहीं हो रही सुनवाई, पीड़ित परेशान
- डीएम-एसपी के समक्ष धनघटा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पीड़ित ने बयां की पीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस पर की गई शिकायत को जिम्मेदार अनसुना कर रहे हैं। यह आरोप धनघटा थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एक फरियादी ने मढ़ा। आरोप है कि उसकी पुश्तैैैनी जमीन पर गांव का एक शख्स जबरन कब्जा कर रहा है और वह कई बार शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नावन कला गांव निवासी शिवमूरत मौर्या शनिवार को धनघटा थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। उसी दौरान डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ लोगों की फरियाद सुन रहे थे। शिवमूरत का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के एक शख्स ने काफी दिनों से कब्जा कर रखा है। जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए तहसील पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई अधिकारी, कर्मचारी समस्या नहीं सुन रहे हैं। शिवमूरत का कहना है कि उसकी काश्तकारी जमीन से बेदखल किए जाने का आदेश न्यायालय भी दे चुका है, लेकिन तहसील स्तरीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत वह पूर्व में भी संपूर्ण समाधान दिवस और समाधान दिवस में कई बार प्रार्थना पत्र देकर कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम और एसपी ने उनकी समस्या सुनीं और समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। जबकि तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि इस तरह की शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें