फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर ने सुनी फरियाद

विज्ञापन
खलीलाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनते कमिश्नर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर ने सुनी फरियाद
विज्ञापन

तीनों तहसीलों पर कुल 82 मामले आए और छह का निस्तारण हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद की तीनों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खलीलाबाद तहसील पर डीएम और एसपी ने फरियाद सुनी। इस दौरान तीनों तहसीलों पर कुल 82 मामले आए और उसमें से छह का निस्तारण हुआ। खलीलाबाद तहसील में समाधान दिवस पर कमिश्नर भी पहुंच गए और उन्होंने फरियाद सुनी और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील पर चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर बस्ती मंडल गोविंद राजू एनएस पहुंच गए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद, पुलिस आदि के प्रकरण पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर निरीक्षण कर विवाद का निपटारा कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग के प्रार्थना पत्र का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करना सुनिश्चित करें। यहां पर कुल 47 मामले आए, जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान आईजी जोन राजेश मोदक, डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ. कौस्तुभ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह से मेंहदावल तहसील पर सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 22 मामले आए और उसमें से दो का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार निशा श्रीवास्तव, सीओ अंब्रीश भदौरिया, अवर अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव, ईओ प्रदीप कुमार, बीडीओ महावीर सिंह, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव, एसओ जयवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे। धनघटा तहसील पर एडीएम मनोज कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। यहां पर कुल 13 मामले आए और उसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान एएसपी संतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें