फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा कल से, 55 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा कल से, 55 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

- 96 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
- तीन जोनल, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय, पुलिस प्रशासन तथा संबधित केंद्रों ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी आदि को चेक कर लिया गया है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में कुल 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जहां पर 55,003 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन केंद्रों की निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखेंगे। इसके साथ ही छह सचल दस्ते भी बनाए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर नकलचियों को पकड़ेंगे।
बता दें कि जनपद में 96 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29,765 और इंटरमीडिएट के 23,218 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में कुल 3,270 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें परिषदीय विद्यालयों से 1,470 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की सूची भेज दी गई है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों का उत्तरदायित्व भी इन्हीं अधिकारियों का होगा। इसके साथ ही हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। छह सचल दस्ते के साथ तीन सहयोगियों की भी तैनाती की गई है। जो केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचा दिए गए हैं। जनपद में छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पूरी कड़ाई की जाएगी। कही से कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल टीम वहां पर पहुंचेगी।
- गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें