फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के गन्ने के बकाया का पांच करोड़ भुगतान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के गन्ने के बकाया का पांच करोड़ भुगतान हुआ
विज्ञापन

चीनी मिल मुंडरेवा के प्रधान प्रबंधक ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चीनी मिल मुंडेरवा के प्रबंधन ने किसानों के अब तक के सभी गन्ना मूल्यों का भुगतान कर दिया है। पेराई सत्र 2019-20 में 36 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की गई थी।
शुक्रवार को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ब्रजेंद्र द्विवेदी ने कहा कि किसानों का कुल 109.95 करोड़ गन्ने के मूल्य का भुगतान किया जाना था। इसमें से तीन मार्च तक के पेराई के गन्ना मूल्य का एक सप्ताह पूर्व ही 104.1 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका था। शेष बकाया 5 करोड़ 85 लाख रुपये भी किसानों को शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि सरकार का भुगतान को लेकर शुरू से ही प्रयास रहा कि किसानों को जल्द से जल्द गन्ने के मूल्य का भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के मदद के लिए सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत गन्ने की खेती के लिए अनुदान पर कीटनाशक, उर्वरक समेत अन्य सामग्री दी जाती है। इस समय शरदकालीन गन्ना बुआई पर जोर दिया जा रहा है। इसके पूर्व लक्ष्य के अनुसार 10 लाख गन्ने के पौधे तैयार करने का कार्य चल रहा है। जिससे किसानों के आय में वृद्धि के साथ-साथ लगता में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें