फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 474 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 474 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली के पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। एसपी ने सुरक्षा के लिए रणनीति तय करते हुए चौकस प्रबंध किए हैं। समस्त थानाध्यक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सचेत किया।
विज्ञापन

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, जनपद के कोतवाली खलीलाबाद में 75, दुधारा क्षेत्र में 36, महुली क्षेत्र में 85, धनघटा क्षेत्र में 84, बखिरा क्षेत्र में 83, मेंहदावल क्षेत्र में 46, धर्मसिंहवा क्षेत्र में 55 और बेलहर थाना क्षेत्र में 55 लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस तरह से जिले में कुल 474 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। जबकि 54 प्रतिमाएं मन्नत वाली हैं। सुरक्षा के लिए चौकन्नी पुलिस ने थाने स्तर पर शांति कमेटी की बैठक आयोजित करके स्थिति का अंदाजा लगा लिया है और मूर्ति व्यवस्थापकों को पुलिस से सहयोग करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। हल्का के सिपाही को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा थाना प्रभारी सतत निगरानी रखेंगे। पुलिस लाइन में पीएसी और रिजर्व पुलिस उपलब्ध है। जहां जरूरत होगी वहां मौके पर तत्काल भेज दी जाएगी। मंगलवार को धनतेरस पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादे वर्दी में महिला पुलिस एवं पुरुष पुलिस कर्मी लगाए गए थे। कोतवाली पुलिस के अलावा एसपीओ कार्यालय, पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी खलीलाबाद शहर में लगाई गई थी। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि दीपावली के त्यौहार पर पूरी तरह चौकन्ना रहे। अराजक तत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। पटाखा की दुकानों पर तगड़ी नजर रखे। आबादी स्थल पर पटाखा की बिक्री न होने दे। अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था दुकानदार रखें। एएसपी ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विसर्जन स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था रहेगी। पुलिस बल पर्याप्त मात्रा मेें उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें