फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट राशन कार्ड प्रिंटिंग का कार्य दिलाने के नाम पर 45 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट राशन कार्ड प्रिंटिंग का कार्य दिलाने के नाम पर 45 लाख ठगे
विज्ञापन

एडीजी जोन गोरखपुर के निर्देश पर महुली पुलिस ने छह आरोपियों पर दर्ज किया जालसाजी का केस
महाराष्ट्र, फरीदाबाद और गाजियाबाद के रहने वाले हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक शख्स से कुछ लोगों ने स्मार्ट राशन कार्ड प्रिंटिंग का कार्य दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी कर ली। काम नहीं दिलाने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। एडीजी जोन गोरखपुर के आदेश पर महुली पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों पर जालसाजी का केस दर्ज किया। आरोपी महाराष्ट्र, फ़रीदाबाद और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के इटौवा निवासी विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि कुछ समय पहले एक महिला समेत कुछ लोग उससे मिले। तीन जिले के स्मार्ट राशन कार्ड प्रिंटिंग का काम दिलाने के नाम पर बातचीत की। आरोप है कि लोगों ने कार्य दिलाने के एवज में उससे 31 लाख रुपये अपने खाते में और 14 लाख रुपये नकदी ली। एसबीआई महुली व पीएनबी शाखा सिक्टहा शाखा से पैसे का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान उक्त लोगों ने फर्जी एग्रीमेंट पेपर थमा दिया। शक होने पर जब उसे पता चला तो वह आरोपियों से रकम वापस मांगने लगा। आरोप है कि लोगों ने उसे अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने एडीजी जोन गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एडीजी जोन ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि विश्वनाथ मिश्र की तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद शर्मा निवासी प्लॉट नंबर 702 सेकेंड फ्लोर वैशाली, गाजियाबाद सेक्टर पांच नियर मोहन ढाबा इंदुसलैंड एटीएम, शरद जैन निवासी हाउस नंबर 578 सेक्टर 21 सी फरीदाबाद नियर एशियन हॉस्पिटल बड़काल, अब्बॉस अरसी बाला, फातिमा अब्बास अरसी, मुस्तफा निवासी बाला प्लॉट नंबर 102 एसआर अपार्टमेंट फोर्थ निजामपुर भिवंडी, ठाणे, महाराष्ट्र, अल्ताफ खान निवासी सेक्टर 100 स्पेसिया के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें