फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 35 स्कूलों स्मार्ट क्लास चलाने की मिली अनुमति

Sun, 18 Aug 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए जिले के 35 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू होगा। इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में 1247 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें एक लाख चार हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें से 152 स्कूलों में स्मार्ट क्लास पहले से संचालित है। 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी है। इसके छात्र-छात्राओं को निजी विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षा मिल सकेगी और शिक्षण कार्य आधुनिक तरीके से हो सके। इसके लिए शासन प्रयास कर रहा है। इसके लिए कंप्यूटर, प्रोजेक्टर समेत अन्य सामान शासन स्तर से मिलेगा। स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए तकनीकी जानकारी रखने वाले शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया है। इतना ही नहीं यहां पर छात्र-छात्राओं के लिए यूट्यूब से विशेष कक्षाएं भी चलेंगी। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि 35 और स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन होना है। तैयारी की जा रही है।


बीआरसी पर पहले से संचालित है आईसीटी लैब
शासन ने ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आईसीटी लैब स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बीआरसी खलीलाबाद, पौली, मेंहदावल, बघौली, हैंसर, नाथनगर, सेमरियावां, बेलहर और सांथा में आईसीटी लैब स्थापित हो गई है। इस लैब से शिक्षकों के प्रशिक्षण और अन्य कार्यों के लिए अन्यत्र जगह नहीं जाना पड़ रहा है। लैब में एक इंटरेक्टिव पैनल भी लगाया गया है। इसे स्मार्ट क्लास से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें