फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन से निकली चिंगारी, 35 बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइन से निकली चिंगारी, 35 बीघा फसल जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवा में रविवार को कंबाइन मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की सूचना ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आग से 35 बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरगदवा में स्थित खेेत में कंबाइन से गेहूं के फसल की कटाई हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कटाई के दौरान मशीन से निकली चिंगारी से खेत मेें आग लग गई। आग की लपटों ने रमेश, बेचई, रामजीत, राजमन, चिथारु, गोरख के खेत को लपेट में लिया। इतना ही नही श्रीकांत और पूर्णमासी के पास जो भी गेहूं बचा था, वह भी जल गया। अब उनके पास गेहूं का एक दाना भी नहीं बचा है। तेज पछुवा हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही ग्राम प्रधान कृष्ण जीवन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की इस घटना में किसानों का 35 बीघा खड़ी गेहूं की फसल व खेत में रखा भूसा व भूसा बनाने के लिए गेहूं का ठंडल जल गया। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की कड़ी मेनहत से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें