फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा नहीं निभा रहा प्रेमी, शादी की जिद पर अड़ी है प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
वादा नहीं निभा रहा प्रेमी, शादी की जिद पर अड़ी है प्रेमिका
विज्ञापन

- एक सप्ताह से जबरन प्रेमी के घर कर रही निवास
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के घर में एक सप्ताह से रहकर प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी हुई है। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी की बारी आई तो वादे से मुकर रहा है।
विज्ञापन

एक ही गांव के रहने वाले प्रेमी प्रेमिका की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। प्रेमिका का कहना है कि वह जब इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी उसी समय गांव निवासी युवक से उसका संबंध हो गया। बीए की पढ़ाई भी दोनों साथ-साथ किए। इसी दौरान प्रेमी और प्रेमिका के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। प्रेमिका का कहना है कि प्रेमी ने उससे शादी करने की कसमें भी खाई और मामला थाने तक पहुंच गया। प्रेमी के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज हुआ और वह जेल गया। प्रेमिका का कहना है कि जेल से जमानत पर छूट कर आने के बाद प्रेमी ने एक बार फिर उसे धोखा दिया और शादी की बात दोहराकर शारीरिक संबंध बनाया। इधर प्रेमी के घर के लोगों ने चुपके से बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी, जो 23 अप्रैल को होने वाली है। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका को हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई और वह 11 अप्रैल को प्रेमी के घर जा धमकी। तभी से प्रेमिका प्रेमी के घर निवास कर रही है और वह शादी करने की जिद पर अड़ी है। इस संबंध में एसडीएम योगेश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। लड़की और लड़के दोनों बालिग हैं। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें