फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेसमेंट ड्राइव में 27 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेसमेंट ड्राइव में 27 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेंहदावल परिसर में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के 85 प्रशिक्षुओं ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद 27 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेंहदावल के प्रधानाचार्यसंतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि संस्थान से उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को रोजगार प्रदान करने के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में जय भारत मारुति प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, गुजरात तथा बड़वे प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षुओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के लिए इलेक्ट्रीशियन, आईटी, टेक्नीशियन पॉवर इलेक्ट्रानिक्स सिस्टम, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक एप्लाएंसेस तथा मैकेनिक रेफ्रिजरेटर एअर कंडीशनर आदि व्यवसाय के प्रशिक्षु शामिल हुए। साक्षात्कार उपरांत 27 अभ्यर्थियों का चयन टेक्नीशियन/आपरेटर के पद पर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रोजगार मेले में प्लेसमेंट प्रभारी जय सिंह सोनकर, अजय कुमार राना, प्रेमशंकर, संतोष कुमार शर्मा, अनिल कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, भीष्म सिंह, प्रघट नाथ यादव, मुनव्वर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें