फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर कोविड की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- अब जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 109
- पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शनिवार को कोरोना के 26 मरीज मिले हैं। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। जिले में 109 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 12, सेमरियावां क्षेत्र में एक, मेंहदावल क्षेत्र में चार, नाथनगर क्षेत्र में दो, हैंसर क्षेत्र में पांच और बघौली क्षेत्र में दो लोग शामिल हैं। इन सभी हो होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। मेडिकल टीम लगातार फोन पर इनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। अगर मरीज गंभीर स्थित में आएगा तो उसके कोरोना एलटू अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 109 पहुंच गई है। दो साल में अब तक कोरोना के 8271 मरीज मिल चुके हैं। 98 मरीजों की मौत हो चुकी है। 8064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4,15,528 की कोरोनो जांच दो साल में हो चुकी है। 880 लोगों के रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि लोग सावधानी पूर्वक रहे और बाहर निकलते समय मास्क लगाए तथा सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही कोई भी दिक्कत आने पर कोरोना की जांच जरूर करा लें। जिससे समय रहते इलाज हो सके। कोरोना का पूर्ण इलाज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें