फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपर एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
ेक्ट्रेट पर अपर एसडीएम को ज्ञापन शिक्षक अभ्यर्थी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपर एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

- काउंसिलिंग कराकर नियुक्ति पत्र देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 69000 शिक्षक भर्ती के तहत आरक्षण विसंगति के चलते पांच जनवरी को 6800 शिक्षकों को नियुक्ति कर चयन सूची जारी की गई थी। चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों ने शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर अपर एसडीएम को सौंपा। उन्होंने काउंसिलिंग कराकर नियुक्ति पत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक धनजंय भारती, विशाल, वीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनकी नियुक्ति पांच जनवरी को हुई थी और चयन सूची भी जारी हो गई। इसके बाद भी उन्हें जिला आवंटन प्रदान कर नियुक्ति नहीं दी गई। इस प्रकार सभी पिछड़ी और दलित समाज के 6800 शिक्षक अभ्यर्थी अधर में लटके हुए हैं। नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वे लोग पहले जो कार्य कर रहे थे उससे इस्तीफा भी दे चुके हैं। उन्होंने जल्द से जल्द काउंसिलिंग कराकर नियुक्ति पत्र देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें