फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट में रख जाएगा असनहरा घाट पुल का मामला

Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांटे। जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा असनहरा खास घाट की तरफ से कठिनईया नदी पर पुल बनवाने की मांग को लेकर किए जा रहे आंदोलन को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का समर्थन मिल गया है। शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर गए मंत्री ने 11 सितंबर को लखनऊ में होने वाली कैबिनेट की मीटिंग में इस पर चर्चा कराने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने आंदोलन की अगुवाई कर रहे जल सत्याग्रह / जल समाधि संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेश कुमार राजभर, सरोजा राजभर, जल सत्याग्रह/जल समाधि संघर्ष मोर्चा असनहरा खास घाट के अध्यक्ष यशवंत उर्फ सिंटू चौधरी आदि से पुल निर्माण की उपयोगिता, आंदोलन के इतिहास आदि की जानकारी ली। आंदोलनकारियों ने बताया कि इस पुल के बन जाने से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंत्री ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि जब पिछली सरकार ने पुल निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी तो इस पर अब तक बजट का आवंटन क्यों नहीं हुआ। उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि 11 सितंबर को कैबिनेट की बैठक में इस मामले को रखा जाएगा। प्रयास रहेगा कि सरकार इसे अनुपूरक बजट में शामिल कर ले, जिससे कि पुल व सड़क का निर्माण कराया जा सके। इस दौरान रामदीन राजभर, अजय शर्मा, राजेश सिंह, शोभा देवी, केवला देवी, करमावती, सुखराम, रामकेश सुदामा देवी, ग्राम प्रधान राजेश सिंह, शेषनाथ यादव, रामतिलक, सुखराम, राजू गौंड़, रामकेदार भारतीय, लक्षन चौहान, बुझारत बेलदार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें