फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत खंभे से टकराई पिकअप, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
मगहर के निकट हाइवे स्थित एक फैक्ट्री के पास क्षतिग्रस्त ग्रस्त हुआ पिकअप।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
विद्युत खंभे से टकराई पिकअप, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन

मगहर के पास हुई घटना, दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के निकट हाईवे स्थित गैस एजेंसी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इससे पिकअप में सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मगहर हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि रविवार की भोर में सब्जी से लदी पिकअप लखीमपुर से कुशीनगर जा रही थी। अभी नेशनल हाईवे स्थित मयूर गैस फैक्ट्री के पास पहुंची ही थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे उतरने के बाद बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में चालक सहित सवार दोनों व्यक्ति गाड़ी में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर हमराही सिपाहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पिकअप गाड़ी में फंसे गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय खलीलाबाद भेज दिया गया है। घायल व्यक्तियों की पहचान चालक मोहम्मद अजीज पुत्र मोहम्मद यार उम्र 45 वर्ष व गाड़ी मालिक पेशकार निवासी गण ग्राम इमिलिया थाना ईशानगर लखीमपुर निवासी के रूप में हुई। घायल व्यक्तियों के परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें