फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महा अभियान चलाकर 16,830 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
महा अभियान चलाकर 16,830 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

सोमवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 16,200 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार को वृहद कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 16200 रखा गया था। इसके सापेक्ष 16,830 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के लिए लोग लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1840 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 600 के सापेक्ष 711, नाथनगर में 2500 के सापेक्ष 2420, सांथा में 1200 के सापेक्ष 1280, सेमरियावां में 2400 के सापेक्ष 2960, मेंहदावल में 2600 के सापेक्ष 2420, हैंसर बाजार में 3000 के सापेक्ष 3070, बेलहर में 400 के सापेक्ष 379, बघौली में 1200 के सापेक्ष 1230, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 520 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें