कांग्रेस ने निकाली दलित स्वाभिमान यात्रा
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव इंजीनियर अमित कन्नौजिया के नेतृत्व में रविवार को शहर में दलित स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। समय माता स्थान से निकली यात्रा अंाबेडकर चौक तक गई। जहां पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव इंजीनियर अमित कन्नौजिया ने कहा कि बाबा साहब ने दलित, शोषित, पिछड़ा समाज को समानता का अधिकार दिलाया। समाज में स्वाभिमान से जीने का अधिकार दिया और कांग्रेस ने सर्वप्रथम बाबा साहब को ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाकर उन्हें सम्मानित किया। कांग्रेस पार्टी दलितों शोषित वंचित की आवाज है और आज के ही दिन हम सभी कांग्रेस जन इसको एक पर्व के रूप में मनाते हैं। जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस मीनू सिंह और जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मदन दास ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबा साहब के मूल मंत्र शिक्षित बनो संघर्ष करो और संगठित रहो। इन तीन मूल मंत्रों को आत्मसात करने की जरूरत है। इस दौरान झिनक प्रसाद, मुकेश धीरज, सुगना देवी, पन्ना देवी, नीलम देवी, राधिका, रुपावती, पाना देवी, रेखा, अयूब, जावेद, धर्मेंद्र, अजय यादव, मंगल प्रसाद, रामप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।