मनियरा के पेट्रोल पंप पर शुरू हुई जांच
डीएम के निर्देश पर गठित टीम कर रही है जांच
जिले के सभी 45 पेट्रोल पंपों की होनी है जांच
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर जिले के पेट्रोल पंपों की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को मनियरा स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप पर जांच की गई। हालांकि यहां 38 में से केवल आठ नॉजिल की ही जांच हो पाई। शेष की जांच सोमवार से शुरू होगी।
खलीलाबाद शहर में एक पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर सितंबर में विवाद हो गया था। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा था। इसके बाद शासन ने जिले के सभी 45 पेट्रोल पंपों की जांच कराने का निर्देश दिए हैं। इसके लिए डीएम के स्तर से एक टीम गठित की गई है। शुक्रवार को खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के मनियरा स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप कीजांच हुई। जांच टीम के अफसरों ने बताया कि शाम तक केवल आठ नॉजिल की ही जांच हो पाई थी, जबकि यहां 38 नॉजिल हैं। अब शनिवार व रविवार को अवकाश के चलते अन्य नॉजिल की जांच सोमवार को शुरू होगी।
जांच के दौरान आपूर्ति विभाग के एआरओ बृजेंद्र कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर राजीव कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गुप्ता, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक अरुण कुमार शाही, भारत पेट्रोलियम के सेल्स अफसर तिलक राज तथा पेट्रोल पंप मशीन बनाने वाली कंपनी के प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।