कृत्रिम अंग उपकरण वितरण के लिए 16 दिव्यांगों ने किया आवेदन
- ब्लॉक सभागार में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण हेतु चिह्नांकन शिविर लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में कृत्रिम अंग/ सहायक उपकरण हेतु चिह्नांकन शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 16 दिव्यांगजनों ने आवेदन फार्म जमा किया। दिव्यांगों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया।
जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजना का लाभ सभी लोगों को मिले। बीडीओ हरि पूजन सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ के लिए शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव के सभी लोगों को योजना के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान रमेश कुमार, श्याम कुमार शर्मा, अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांग संगठन मौलाना उबैदुर्रहमान, संदीप कुमार, राजा राम आदि मौजूद रहे।