14,833 लोगों को लगी वैक्सीन
शुक्रवार को टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13900 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13,900 रखा गया था। इसके सापेक्ष 14,833 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत शुक्रवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में वृहद शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1500 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1650 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 1243, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 2430, सांथा में 1400 के सापेक्ष 1521, सेमरियावां में 1500 के सापेक्ष 2040, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 1300, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 2522, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 227, बघौली में 1500 के सापेक्ष 1070, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 600 के सापेक्ष 320 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 500 के सापेक्ष 510 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।